प्रेमचंद जयंती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रेमचंद जयंती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 27 जुलाई 2010
प्रेमचंद जयंती समारोह-2010
हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की 130 वीं जयंती के अवसर पर जयपुर में दो दिवसीय प्रेमचंद समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ और जवाहर कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस समारोह में शनिवार 31 जुलाई, 2010 को 'कथा दर्शन' में सायं 6.30 बजे दूरदर्शन द्वारा गुलजार के निर्देशन में प्रेमचंद की कहानियों पर बनी टेलीफिल्मों का प्रदर्शन होगा। रविवार 01 अगस्त, 2010 को 'कथा सरिता' में राजस्थान के दस युवा कथाकारों का दो सत्रों में कहानी पाठ होगा। सुबह 10.30 बजे प्रथम सत्र की शुरुआत वरिष्ठ रंगकर्मी एस.एन. पुरोहित द्वारा प्रेमचंद की कहानी 'पूस की रात' के वाचन से होगी। वरिष्ठ कथाकार जितेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में इस सत्र में मनीषा कुलश्रेष्ठ, अरुण कुमार असफल, रामकुमार सिंह, राजपाल सिंह शेखावत और आदिल रजा मंसूरी का कहानी पाठ होगा। दोपहर 2.30 बजे दूसरे सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज की अध्यक्षता में चरण सिंह पथिक, गौरव सोलंकी, दुष्यंत, दिनेश चारण और लक्ष्मी शर्मा का कहानी पाठ होगा। जयपुर की सुपरिचित संस्कृतिकर्मी सीमा विजय द्वारा प्रेमचंद की कहानी 'बूढ़ी काकी' के वाचन से समारोह का समापन होगा।
मंगलवार, 28 जुलाई 2009
दो दिवसीय प्रेमचंद जयंती समारोह जयपुर में

जवाहर कला केन्द्र एवं राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में ३१ जुलाई और १ अगस्त, २००९ को दो दिवसीय प्रेमचंद जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रसिद्द कवि नरेश सक्सेना मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उर्दू के मशहूर शायर-आलोचक शीन. काफ़. निजाम और प्रसिद्ध कवि अनिल जनविजय, संपादक कविताकोश शिरकत करेंगे। जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन सभागार में 31 जुलाई को सायं चार बजे उद्घाटन सत्र में प्रेमचंद के विविध आयाम विषयक संगोष्ठी होगी। इस सत्र की अध्यक्षता उर्दू के प्रखर आलोचक डॉ. मुदब्बिर अली जैदी करेंगे। इसके बाद रंगायन सभागार में प्रेमचंद की दो कहानियों का मंचन होगा। बड़े भाई साहब का निर्देशन युवा रंगकर्मी संदीप लेले करेंगे और कफन का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी मुकेश चतुर्वेदी, सवाई माधोपुर करेंगे।
1 अगस्त, 2009 को सायं चार बजे अतिथि कवि नरेश सक्सेना और अनिल जनविजय का कविता पाठ होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि ऋतुराज और डॉ. नंदकिशोर आचार्य भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मुंशी प्रेमचंद की दो कहानियों का जयपुर के प्रसिद्ध रंगकर्मी ज़फर खान और वरिष्ठ अभिनेत्री किरण राठौड़ साभिनय पाठ करेंगे।
1 अगस्त, 2009 को सायं चार बजे अतिथि कवि नरेश सक्सेना और अनिल जनविजय का कविता पाठ होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि ऋतुराज और डॉ. नंदकिशोर आचार्य भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मुंशी प्रेमचंद की दो कहानियों का जयपुर के प्रसिद्ध रंगकर्मी ज़फर खान और वरिष्ठ अभिनेत्री किरण राठौड़ साभिनय पाठ करेंगे।
इस आयोजन में आप सब मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


