सोमवार, 16 मार्च 2009

प्रगतिशील लेखक संघ की गतिविधियों का साझा ब्लॉग


दोस्तों,

देश के सबसे पुराने और विशाल लेखक संघ, प्रगतिशील लेखक संघ की देशव्यापी गतिविधियों की सूचनाएँ और महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करने के उद्देश्य से इस ब्लॉग को बनाया गया है। अगर आप प्रगतिशील लेखक संघ के पदाधिकारी हैं या कार्यकर्त्ता हैं तो कृपया अपनी ईकाई की ज़रूरी जानकारियाँ इस ब्लॉग पर पोस्ट कर सकते हैं। इसके लिए एक बार ब्लॉग मोडरेटर से संपर्क करना होगा और आपको सदस्यता मिल जायेगी। यह बिल्कुल मुफ्त है। इस ब्लॉग पर आगामी कार्यक्रमों की सूचनाएँ, अपने इलाके की साहित्यिक खबरें, लेखकों के बारे में ज़रूरी जानकारियाँ, सम्मान-पुरस्कार की खबरें, लेखकों की हारी- बीमारी, नईकिताब, नई पत्रिका, नए अंक, लेखक की यात्राएँ, सहयोग-समर्थन की जानकारियां, यानी वो तमाम सूचनाएँ, जो लेखक समुदाय के लिए उपयोगी हो सकती हैं, आप इस ब्लॉग पर पोस्ट कर सकते हैं। तो देर किस बात की, अभी सदस्यता के लिए आपके इस नाचीज़ साथी को एक ईमेल लिखिए, और ज़रूरी लगे तो एक बार फ़ोन लगा लीजिये, मेरा मोबाइल नंबर है 9829190626

1 टिप्पणी:

  1. प्रगतिशील लेखक संघ का ब्लाग बनाने पर बधाई। अच्छा हो कि इस संघ की विस्तृत जानकारी- अर्थात इसके पदाधिकारी, ध्येय आदि की जानकारी भी दें तो अच्छा होगा। वैसे, तो त्रिलोचन जी जैसे साहित्यकार इस संस्था से जुडे रहे हैं, फिर भी, आज की स्थिति के बारे में भी पाठको को जानकारी मिले॥

    जवाब देंहटाएं