गुरुवार, 26 अगस्त 2010

‘राष्ट्रवाणी’ : कवि महेंद्रभटनागर विशेषांक : 2010

॰

'महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे' ने अपनी द्वि-मासिक पत्रिका 'राष्ट्रवाणी' का, लगभग एक-सौ पृष्ठों का विशेषांक, लब्ध-प्रतिष्ठ कवि महेंद्रभटनागर के काव्य-कर्तृत्व पर, प्राचार्य सु॰ मो॰ शाह के सम्पादन में, प्रकाशित किया है।

॰

महेंद्रभटनागर हिन्दी प्रगतिवादी-जनवादी काव्य-धारा के चर्चित कवि हैं। उनका रचना-कर्म स्वतंत्रता-पूर्व प्रारम्भ होकर (सन् 1941 से) आज-तक निर्बाध रूप से गतिशील है। उनकी उन्नीस काव्य-कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं; जो अनेक विदेशी और अधिकांश भारतीय भाषाओं में अनूदित व प्रकाशित हैं। ऐसे कृती रचनाकार के कर्तृत्व पर विशेषांक प्रकाशित कर, 'महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे' ने स्तुत्य कार्य किया है।

॰

प्रस्तुत विशेषांक में महेंद्रभटनागर के काव्य-वैशिष्ट्य को उजागर करते हुए दस आलेख प्रकाशित हैं; जिनमें डा॰ सुन्दरलाल कथूरिया (महेंद्रभटनागर-विरचित काव्य 'अनुभूत-क्षण' — मानवीय जिजीविषा का निष्कम्प स्वर), डा॰ भगवानस्वरूप 'चैतन्य' ('जनकवि महेंद्रभटनागर') और आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' (महेंद्रभटनागर के गीतों में आलंकारिक सौन्दर्य') के आलेख विशेष महत्त्व के हैं। इस विशेषांक की एक अन्य विशेषता है; तेलुगु भाषी दो यशस्वी कवियों ( अजंता और सी॰ नारायण रेड्डी) से उनके काव्य का तुलनात्मक अध्ययन; जो हिन्दी-तेलुगु साहित्य के विशेषज्ञ विद्वानों प्रो॰ पी॰ आदेश्वर राव और डा॰ सूर्यनारायण वर्मा द्वारा लिखित हैं। विशेषांक में कवि महेंद्रभटनागर के दो साक्षात्कार भी प्रकाशित हैं — एक — 'कविता में काम-चेतना' विषय पर डा॰ सुरेशचद्र द्विवेदी (अंग्रेज़ी के प्रोफ़ेसर व प्रसिद्ध लेखक, इलाहाबाद); दूसरा — उनके काव्य पर शोधरत एक शोधार्थी श्री॰ विपुल जोधानी (सौराष्ट्र) द्वारा।

॰

महेंद्रभटनागर-विरचित एक-सौ-सोलह कविताओं के प्रकाशन के फलस्वरूप प्रस्तुत विशेषांक की उपादेयता में निर्विवाद रूप से उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कविताओं के विषयानुसार चयन से, शोधार्थियों और आलोचकों के लिए, विशेषांक अत्यधिक उपयोगी बन गया है। महेंद्रभटनागर की इन कविताओं को पाँच खडों में विभाजित किया गया है — (1) समाजार्थिक यथार्थ की कविताएँ (2) जीवन-राग की कविताएँ (3) प्रणय-सौन्दर्य की कविताएँ (4) प्रकृति-सौन्दर्य की कविताएँ (5) मृत्यु-बोध से सम्बद्ध कविताएँ।

॰

नि:संदेह, 'राष्ट्रवाणी' का प्रस्तुत 'कवि महेंद्रभटनागर-विशेषांक' ऐतिहासिक महत्त्व का प्रकाशन है; जो हमें यशस्वी कवि महेंद्रभटनागर के जीवन और काव्य-सृजन से रू-ब-रू कराता है। काव्य-विशेषांक के मुखपृष्ठ पर प्रकाशित कवि का परिवर्द्धित आकार का चित्र उनके आकर्षक-प्रभावी व्यक्तित्व का द्योतक है; जो पाठक के मन में सहज ही आत्मीय भाव उत्पन्न करता है। संस्था के प्रमुख, प्राचार्य सु॰ मो॰ शाह जी को इस उत्कृष्ट सारस्वत आयोजन के लिए अनेक साधुवाद।

[पता : ‘राष्ट्रवाणी’, राष्ट्रभाषा भवन, 387 नारायण पेठ, महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे — 411 030 / महाराष्ट्र]

— डॉ॰ अलका रानी,

हिन्दी-विभाग, आर-पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कमालगंज-फ़रुक़्ख़ाबाद — 209 724 (उत्तर-प्रदेश)

रविवार, 8 अगस्त 2010

आम आदमी तक पहुंची प्रेमचंद की कथा परंपरा

राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ और जवाहर कला केंद्र की पहल पर इस बार जयपुर में प्रेमचंद की कहानी परंपरा को ‘कथा दर्शन’ और ‘कथा सरिता’ कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों तक ले जाने की कामयाब कोशिश हुई, जिसे व्यापक लोगों ने सराहा। 31 जुलाई और 01 अगस्त, 2010 को आयोजित दो दिवसीय प्रेमचंद जयंती समारोह में फिल्म प्रदर्शन और कहानी पाठ के सत्र रखे गए थे। समारोह की शुरुआत शनिवार 31 जुलाई, 2010 की शाम प्रेमचंद की कहानियों पर गुलजार के निर्देशन में दूरदर्शन द्वारा निर्मित फिल्मों के प्रदर्शन से हुई।

फिल्म प्रदर्शन से पूर्व प्रलेस के महासचिव प्रेमचंद गांधी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रेमचंद की रचनाओं में व्याप्‍त सामाजिक संदेशों को और उनकी कहानी परंपरा को आम जनता तक ले जाने की एक रचनात्मक कोशिश है यह दो दिवसीय समारोह। इसमें एक तरफ जहां प्रेमचंद की कहानियों पर बनी फिल्मों के माध्यम से प्रेमचंद के सरोकारों को आमजन तक ले जाने का प्रयास है, वहीं प्रेमचंद की कथा परंपरा में राजस्थान के दस युवा कहानीकारों को एक साथ प्रस्तुत कर हम प्रदेश की युवतम रचनाशीलता को राजधानी के मंच पर ला रहे हैं। इसके बाद प्रेमचंद की ‘नमक का दारोगा’, ‘ज्योति’ और ‘हज्ज-ए-अकबर’ फिल्में दिखाई गईं। ‘नमक का दारोगा’ तो चर्चित कहानी है, लेकिन प्रेमचंद की आम छवि से हटकर है ‘ज्योति’ की कहानी। एक ग्रामीण विधवा किसान स्त्रीं के इकलौते बेटे और ग्रामीण युवती की मासूम प्रेमकथा में मानवीय और पारिवारिक रिश्तों का प्रेम कई स्तरों पर दर्शकों को विभोर कर देता है। इसी प्रकार ‘हज्ज‍-ए-अकबर’ में एक मुस्लिम बालक और उसकी आया के बीच अपार प्रेम को बहुत संवेदनशीलता के साथ रूपायित किया गया है। खचाखच भरे सभागार में दर्शकों ने तीनों फिल्मों का भरपूर आनंद लिया और तालियां बजाईं।

रविवार 01 अगस्तग, 2010 की सुबह 10.30 बजे ‘कथा सरिता’ का आगाज हुआ। वरिष्ठ कथाकार जितेंद्र भाटिया, वरिष्ठफ रंगकर्मी एस.एन. पुरोहित और वयोवृद्ध विज्ञान लेखक हरिश्चंद्र भारतीय द्वारा प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रलेस के महासचिव प्रेमचंद गांधी ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रेमचंद की 130वीं जयंती के मौके पर प्रदेश के दस युवा कथाकारों को एक मंच पर लाने की यह कोशिश रचनाकार और आम आदमी के बीच संवाद की पहल है, जहां लेखक सीधे पाठक से रूबरू होगा और कथा के आस्वाद की पुरानी परंपरा पुनर्जीवित होगी। यह प्रेमचंद की परंपरा में समकालीन रचनाशीलता को कई आयामों से देखने की रचनात्मंक कोशिश है। उन्होंने कहा कि दोनों सत्रों में जितेंद्र भाटिया और नंद भारद्वाज अध्यक्षता के साथ संयोजन भी करेंगे। इसके पश्चात वरिष्ठं रंगकर्मी एस.एन. पुरोहित ने प्रेमचंद की कहानी ‘नमक का दारोगा’ का अत्यंत प्रभावशाली ढंग से पाठ किया तो उपस्थित श्रोताओं ने उनकी तालियां बजाकर प्रशंसा की।

इसके पश्चात पहले सत्र का आरंभ करते हुए जितेंद्र भाटिया ने कहा कि समूचे भारतीय साहित्य में प्रेमचंद की परंपरा में उनके समकालीन रचनाकारों में उनके जितना बड़ा कहानीकार कोई नहीं है, उपन्यासकार और कवि जरूर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद के बाद कहानी में बहुत विकास हुआ है, लेकिन सरोकार आज भी प्रेमचंद के समय के ही हैं। यही कारण है कि कहानी आज भी हमारे समय और समाज की धड़कन है, जिसे आज के कथाकार सार्थक कर रहे हैं। इसके बाद कहानी पाठ में सबसे पहले राम कुमार सिंह ने ‘शराबी उर्फ तुझे हम वली समझते’ कहानी का पाठ किया। एक साधारण मनुष्य की जिजीविषा और सामाजिक ताने-बाने में उसकी व्यथा कथा में रामकुमार ने यह बताने की कोशिश की कि सच्चे और भले लोग जिंदगी के हर मोड़ पर ठगे जाते हैं और उनके अंतर्तम में ठुकी हुई कीलों का रहस्‍य बाकी लोग कभी नहीं जान पाते। कहानी पाठ की शृंखला में प्रदेश के युवतम कथाकार राजपाल सिंह शेखावत ने ‘नुगरे’ कहानी का पाठ किया तो आजादी के बाद विगत छह दशकों में कैसे सांप्रदायिक विचारों ने जगह बनाई है, इसका एक गांव की कहानी के माध्यम से पता चला। कहन में सामान्य और बड़ी बात को भी साधारण ढंग से कहने के कौशल से कहानी ने चमत्कारिक प्रभाव पैदा किया।

उर्दू अफसानानिगार आदिल रज़ा मंसूरी ने अपनी कहानी ‘गंदी औरत’ में फुटपाथ पर रहने वाली एक स्त्री के माध्यम से समाज के सफेदपोश लोगों की गंदगी को बेनकाब करने का प्रयास किया। सुप्रसिद्व युवा कहानीकार अरुण कुमार असफल ने अपनी कहानी ‘क ख ग’ का पाठ करते हुए बताया कि सामान्य अनपढ़ लोगों में शिक्षित लोगों के मुकाबले कहीं ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान होता है जो उन्हें बिना किसी नारे के सशक्त बनाता है और दूसरों को राह दिखाता है। मनीषा कुलश्रेष्ठ की अनुपस्थिति में सुपरिचित कलाकार सीमा विजय ने उनकी कहानी ‘स्वांग’ का प्रभावी पाठ किया। स्वांग रखने की प्राचीन लोक कला पर आधारित बुजुर्ग लोक कलाकार गफूरिया की इस मार्मिक कथा ने सबको द्रवित कर दिया। अध्यक्षता करते हुए जितेंद्र भाटिया ने पढ़ी गई कहानियों की चर्चा करते हुए समकालीन रचनाशीलता को रेखांकित करते हुए कहा कि इधर लिखी जा रही कहानियों ने हिंदी कहानी के भविष्‍य को लेकर बहुत आशाएं जगाईं हैं। सत्र के समापन में उन्होंने अपनी नई कहानी ‘ख्वाब एक दीवाने का’ का पाठ किया। भविष्य केंद्रित इस विज्ञान कथा में समूची प़थ्वी को लेकर व्यांप्‍त चिंताओं से पाठकों को रूबरू कराया गया।

‘कथा सरिता’ के दूसरे सत्र का आरंभ वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज की अध्यक्षता में युवा कहानीकार दिनेश चारण के कहानी पाठ से हुआ। उन्होंने अपनी कहानी ‘पागी’ के मार्फत यह बताने का प्रयास किया कि नई पीढ़ी के रचनाकार अपनी जड़ों की कितनी गहराई से पड़ताल करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में पांवों के निशान खोजने वाले व्य़क्ति और उसकी खोई हुई प्रेमिका की अद्भुत प्रेमकथा ने सबको रोमांचित कर दिया। इसके बाद लक्ष्मी शर्मा ने ‘मोक्ष’ कहानी का पाठ किया। एक साधारण अनपढ़ ग्रामीण स्त्री की दारुण संघर्ष गाथा ने सबकी आंखें नम कर दीं। युवा कवि कथाकार दुष्यंत ने ‘उल्टी वाकी धार’ कहानी में दो शहरी प्रेमियों के बीच तनाव और अंतर्द्वंद्व को बहुत खूबसूरती से रचते हुए युवती के नैतिक साहस को रेखांकित किया। चर्चित कथाकार चरण सिंह पथिक ने डांग क्षेत्र में होने वाली पदयात्राओं की प्रतियोगिता के बहाने ग्रामीण समाज की कड़वी सच्चाइयों से ‘यात्रा’ कहानी के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता करते हुए नंद भारद्वाज ने कहा कि आज पढ़ी गई कहानियों से राजस्थान की समकालीन रचनाशीलता का पता चलता है कि वह कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है। अपने परिवेश की गहरी समझ और प्रेमचंद के सरोकारों से लैस यह पीढ़ी निश्चित रूप से आगे जाएगी और प्रदेश की जनभावनाओं को अपनी रचनाओं में अभिव्यक्त करेगी। इसके बाद समापन में सीमा विजय ने प्रेमचंद की मार्मिक कहानी ‘बूढ़ी काकी’ का अत्यंत प्रभावशाली ढंग से पाठ किया तो श्रोताओं ने भरपूर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। अंत में प्रलेस के उपाध्यक्ष फारुक आफरीदी ने जवाहर कला केंद्र, दूरदर्शन, सहभागी रचनाकारों और समारोह में सहयोग करने वाले सभी साहित्य प्रेमी मित्रों और श्रोता-दर्शकों का आभार जताया।

प्रस्तुति : फारुक आफरीदी

मंगलवार, 3 अगस्त 2010

प्रेमचन्द जयंती के उपलक्ष्य में प्रगतिशील लेखक संघ की इन्दौर इकाई द्वारा कार्यक्रम

प्रेमचन्द जयंती  पर गीत चतुर्वेदी का कहानी-पाठ  
1 अगस्त 2010, इन्दौर।
प्रेमचन्द जयंती  के उपलक्ष्य में प्रगतिशील  लेखक संघ की इन्दौर इकाई द्वारा प्रसिद्ध युवा कहानीकार व कवि गीत चतुर्वेदी का कहानी पाठ आयोजित किया गया। 
1 अगस्त 2010 को  देवि अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में हुए इस कार्यक्रम में अभय नेमा ने आमंत्रितों का स्वागत करते हुए भोपाल से आये गीत चतुर्वेदी को समकालीन हिन्दी कहानी में एक महत्त्वपूर्ण उपस्थिति कहा। गीत चतुर्वेदी का परिचय देते हुए विनीत तिवारी ने गीत की कविता, अनुवाद और फिल्मों में रुचि को रेखांकित किया और कहा कि इन सब आयामों से रचनात्मक ऊर्जा ग्रहण करते हुए गीत ने अपनी कहन की एक नई शैली को विकसित किया है। पेशे से पत्रकार गीत को कविता के लिए भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार प्राप्त हुआ है और हाल में उनका एक कविता संग्रह”आलाप में गिरह” और कहानियों की दो किताबें “पिंक स्लिप डैडी” व “सावंत आंटी की लड़कियां” आयीं हैं।

गीत चतुर्वेदी  ने अपनी चर्चित लम्बी कहानी “पिंक स्लिप डैडी” के चुनिन्दा अंशों का पाठ किया। ‘पिंक स्लिप डैडी’ आज के एक उच्च मध्यमवर्गीय जीवन की कहानी है जिसमें कहानी का प्रमुख पात्र सफलता पाने के लिये कई तरह के झूठ गढ़ता है और सबसे ज्यादा झूठ अपने आप से कहता है। ये कहानी वर्तमान कार्पोरेट जीवन शैली के सामाजिक साइड इफेक्ट्स को दर्शाती है और आडम्बरपूर्ण सर्वसुविधायुक्त जीवनशैली के अंधेरे कोनों पर रोचक ढंग से कटाक्ष करती हुई आगे बढ़ती है। बहुत सुन्दरता के साथ कहानी अपने कहन में कविता को साथ लेकर चलती है जिससे इसकी भाषा तरल और प्रवहमान बनी रह्ती है। कहानी में गीत कहते हैं “मेरी जाग एक नियंत्रित नींद है।”.....“एक कामयाब नींद क्या होती है- उसमें प्रवेश करना या फिर सही-सलामत बाहर निकल आ जाना?”....वो सपने के बारे में कहते हैं कि “सपना चाहे कैसा भी हो, सच होने का बीज उसी में छुपा होता है।” वो प्रकाश को “डायल्यूटेड अन्धेरा” कहते हैं और “ज्यादा गाढ़े प्रकाश को अंधेरा”।.....“हम इस धरती का जल हैं। पानी की भी मांसपेशियां होती हैं और पानी को पानी से ही धोना चाहिये”।.....“माँ बनने के बाद हर महिला अपनी माँ का स्पर्श याद करती है”। कहानी का मुख्य किरदार कहता है कि “मैं प्रसन्न रहना चाहता हूँ मगर पाता हूँ ज्यादातर समय सिर्फ सन्न हूँ।” 
करीब एक घंटे चले कहानी पाठ के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए उपस्थितों ने कहानी के साथ कविता के मेल और इस शिल्प को गीत की कहानियों का ख़ूबसूरत प्रयोग कहा। गीत की कहानियों के बहाने हिन्दी कहानी के भीतर दिख रहीं नयी प्रव्रत्तियों, इनके विकास व मौजूदा यथार्थ की जटिलताओं पर चर्चा हुई। रवीन्द्र व्यास ने कहा कि गीत जब एक यथार्थ को छूते हैं तो कई सारे यथार्थ फूट पड़ते हैं और इन्हीं सब यथार्थों को व्यक्त करने की कोशिश में वो तमाम तरह के कोटेशंस और कविताओं का प्रयोग करते हैं। इसीलिये इनकी कहानियों में बहुस्तरीयता और विभिन्न कला माध्यमों में आवाजाही दिखती है। आशुतोष दुबे ने कहा कि कहानी और कविता के इस मिलेजुले शिल्प में गीत के लेखन में अलग और बेहतर तरीके से नयापन मौजूद है और वो पाठक के साथ छूट लेने का साहस करते हैं। विनीत तिवारी ने कहा कि इस कहानी को सुनते हुए लगा कि हरिया हर्क्युलीज की हैरानी को आज के समय में एक अलग ट्रीट्मेंट के साथ लिखा गया हो। इस्मत चुगताई, मंटो, हजारी प्रसाद द्विवेदी, निर्मल वर्मा, मनोहर श्याम जोशी, यशपाल, ज्ञानरंजन आदि ने भी पाठक के दवाब को चुनौती दी थी और कहानी की कला को आगे बढ़ाया था। गीत और आगे की उम्मीदें जगाते हैं। ये कहानी उच्च मध्य वर्ग की मौजूदा त्रासदी है जिसे गीत ने नये मुहावरे और नयी भाषा के साथ खूब पकड़ा है, लेकिन हिन्दी कहानी को अभी ऐसे किसी मुहावरे और भाषा का इंतज़ार है जो इस दौर में समाज के सबसे निचले सिरे पर मौजूद करोड़ों लोगों की कहानी को नये और असरदार तरह से कह सके। प्रदीप मिश्र ने कहा कि पहले के कई लेखकों और कहानीकारों से हटकर इन कहानियों में एक नयापन है और गीत की भाषा का ये सामर्थ्य है कि वो इस मैनेजमेंटी कोर्पोरेटी जंजाल को उधेड़ देती है। गीत की कहानी में झूठी व्यवस्था का सच्चा हिस्सा बन जाने से उपजी समस्याओं का सशक्त चित्रण है। अभय नेमा ने कहा कि गीत अपनी कहानी में किसी भी तरह के वाद का नाम ना लेते हुए भी पूंजीवाद और उसकी अमानवीयता व सामाजिक असर को सरल किंतु सशक्त तरीके से उजागर करती है। विपुल शुक्ल ने रचना प्रक्रिया के बारे में सवाल किया कि क्या रचनाकार पाठक को नजरंदाज कर अच्छे साहित्य का स्रजन कर सकता है और आप लिखते समय मुख्य तौर पर किन बातों का ध्यान रखते हैं। उत्पल बैनर्जी, किसलय पंचोली, जावेद आलम व चैतन्य त्रिवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत में गीत ने कहा कि मेरे भीतर का रचनाकार विशेषत: दो बातों पर ध्यान देता है- कुछ वो पहलू होते हैं जो लेखक जानता है कि ज्यादातर लोगों तक पहुँचेंगे और लोगों का उनपर ध्यान जायेगा। और कुछ पहलू ऐसे होते हैं जिन पर लेखक चाहता है कि लोगों का ध्यान जाये। मेरी कोशिश पाठक को समझाने की नहीं होती, मैं पाठक को मशक्कत के लिए तैयार भी करता हूं और उकसाता भी हूं। मैं जो कह रहा हूं उसके पाठक अपने-अपने पाठ करेंगे, इसलिये मेरा ज़ोर इस पर रहता है कि मैं वो लिख पाऊं जो मैं लिखना चाहता हूं, ना कि वो जो पाठक चाहता है। जहां तक कविता, कहानी, और अन्य विधाओं के इस्तेमाल की बात है तो मुझे लगता है कि यथार्थ और समय की मुठभेड़ को व्यक्त करने मेँ अब सिर्फ गद्य काफी नहीं है इसलिये एक से अधिक विधाओं के भीतर उतरना और उनका संयोजन करना ज़रूरी है। 
कार्यक्रम में एस. के. दुबे, साहब, जितेन्द्र चौहान, नवीन राँगियाल, सारिका श्रीवास्तव, क्रष्णकांत सिंह, निशिकांत चौहान, विभोर मिश्रा व रुचिता श्रीवास्तव की भी महत्त्वपूर्ण उपस्थिति रही। संचालन किया अभय नेमा ने।

(इन्दौर से विभोर मिश्रा द्वारा प्रस्तुत एवं विनीत तिवारी द्वारा प्रेषित )-